Samachar Seva

Mission Patrkarita

बोहरा ने संभाला एक्सईएन का कार्यभार, जोशी सेवानिवृत्त

Bohra took charge of XEN, Joshi retired

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) बोहरा ने संभाला एक्सईएन का कार्यभार, जोशी सेवानिवृत्त, चंद्र प्रकाश बोहरा ने सोमवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग के नगर खंड में अधिशाषी अभियंता का कार्यभार संभाला।

इस पद पर अब तक नरेश जोशी कार्यरत थे। जोशी की सेवानिवृत्ति के पश्चात बोहरा को कार्यवाहक अधिशाषी अभियंता की जिम्मेदारी दी गई है। इसकी अनुपालना में बोहरा ने सोमवार को कार्यभार संभाला। इस दौरान अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी।