Samachar Seva

Mission Patrkarita

दिवंगत गुरुजनों और साथियों की स्मृति में किया रक्तदान

Blood donation done in memory of deceased teachers and friends

NEERAJJOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बिश्नोई धर्मशाला में रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर में जवाहर नवोदय विद्यालय के 115 पूर्व विद्यार्थियों ने रक्तदान किया। जवाहर नवोदय विद्यालय गजनेर एल्युमिनी संगठन द्वारा आयोजित इस शिविर में पूर्व विद्यार्थियों ने दिवंगत गुरुजनों व साथियों की स्मृति में रक्‍तदान किया।

कार्यक्रम में 250 से ज्यादा पूर्व विद्यार्थियों व गुरुजनों ने शिरकत की। शिविर के दौरान बीकानेर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर, गृह विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. विमला डुकवाल और जवाहर नवोदय विद्यालय गजनेर के प्राचार्य इलियास खान अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक और एल्युमिनी अध्यक्ष सुभाष बिश्नोई ने आभार जताया। इस दौरान सचिव डॉ. राजेश बिश्नोई, डॉ. रमेश करेला, अधिशाषी अभियंता धर्मेंद्र कुमावत, मंजू गोदारा, चंद्र प्रकाश, रामनिवास, सुखदेव नाथ, हनुमान जाखड़ आदि सहयोगी के रूप में मौजूद रहे।