×

भाजपा सदस्यता अभियान मंडल संयोजक व सह संयोजक नियुक्त

BJP membership campaign board coordinator and co-coordinator appointed

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का आगाज 1 सितंबर से होगा। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने मंडलों के संयोजक व सह संयोजक की नियुक्ति की है।

सदस्यता अभियान के जिला संयोजक श्याम सुंदर चौधरी ने बताया कि अभियान में लालगढ़ मंडल संयोजक धर्मपाल डूडी, सहसंयोजक फारूक चौहान, विजयलक्ष्मी, जूनागढ़ मंडल संयोजक नेमीचंद तंवर, सहसंयोजक सुनील कश्यप, चांद शेखावत, शिवबाड़ी मंडल संयोजक नरेंद्र सिंह आबड़सर, सहसंयोजक अजय कंसारा, मंजूषा भास्कर को बनाया गया है।

इसी प्रकार रानी बाजार मंडल संयोजक पुखराज स्वामी, सहसंयोजक अरुण सोलंकी, ज्योति विजय वर्गीय, गंगा शहर मंडल संयोजक अंकुश चोपड़ा, सहसंयोजक शिव बच्छ, राजश्री कच्छावा, गोपेश्वर मंडल संयोजक मुकेश पवार, सहसंयोजक मंगलचंद जोशी उपासना जैन नयाशहर मंडल संयोजक गिरिराज व्यास, सहसंयोजक सुनील जोशी, सुधा पारीक को मनोनीत किया गया है।

साथ ही पुराना शहर मंडल संयोजक तरुण स्वामी, सहसंयोजक अनिल हर्ष, सुमन जोशी, जसुसर मंडल संयोजक भीयाराम जोशी, सहसंयोजक बलदेव स्वामी, भगवती स्वामी, मुक्ता प्रसाद मंडल संयोजक मनीष श्रीमाली, सहसंयोजक टेकचंद गहलोत, रेणु सोलंकी को बनाया गया है।

Share this content:

You May Have Missed

error: Content is protected by SITInovations!!