Samachar Seva

Mission Patrkarita

बाइकर्स ने निकाली रैली, सजे धजे रोबीलों ने भी दिया मतदान का संदेश

Bikers took out a rally, dressed up riders also gave the message of voting

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)बाइकर्स ने निकाली रैली, सजे धजे रोबीलों ने भी दिया मतदान का संदेश, मतदाताओं को विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से गुरुवार को जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों से बाइक रैलियां निकाली गई।  इनमें बीएलओ, सुपरवाइजर, शिक्षकों और विभिन्न विभागों के कार्मिकों, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में आमजन ने भागीदारी निभाई।

जिला स्तरीय रैली को जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली यहां से तुलसी सर्किल, अंबेडकर सर्किल, मेजर पूर्ण सिंह सर्किल, कैप्टन चंद्र चौधरी सर्किल, संभागीय आयुक्त कार्यालय से वीर दुर्गादास सर्किल, चौधरी भीमसेन सर्किल, डूडी पेट्रोल पंप, नत्थूसर गेट, दशनाम गोस्वामी मोहल्ला, मोहता सराय, गोगागेट के बाहर से रानीबाजार पुलिया होती हुई पुनः कलेक्ट्रेट पहुंची।

रैली में पारंपरिक वेशभूषा में सजे धजे रोबीले और महिलाओं ने भी भागीदारी निभाई। वहीं अनेक अधिकारी भी रैली में शामिल हुए। रैली में बाइकर्स ने जागरूकता से जुड़ी तख्तियों के माध्यम से मतदान का संदेश दिया।