Samachar Seva

Mission Patrkarita

सत्‍तासर में पकडा गया बाइक चोर युवक

Bike thief youth caught in Sattasar ..

बीकानेर, (समाचार सेवा)। सत्‍तासर में पकडा गया बाइक चोर युवक, श्रीडूंगरगढ थाना पुलिस ने मोमासर ढाणी से चुराई गई एक बाइक के मामले में शुक्रवार सुबह गांव सत्‍तासर से एक युवक को गिरफतार किया है।

पकडा गया युवक चूरू जिले के सरदारशहर थाना क्षेत्र के गांव पातलीसर का निवासी 18 वर्षीय खिराजराम मेघवाल पुत्र मुनीराम है।

Bike thief youth caught in Sattasar.

थाना प्रभारी वेदपाल शिवरान ने बताया कि मोमासर निवासी मूल चंद नायक ने गत माह 30 मई को पुलिस को दर्ज रिपोर्ट में बताया था कि 23 मई की रात को मोमासर में उसकी ढाणी के आगे रखी बाइक रात के समय कोई ले गया।

एएसआई रामनिवासी ने मौका निरीक्षण के बाद मुखबिर की सूचना व अपने अनुसंधान के आधार पर आरोपी खिराज राम को शुक्रवार को पकड लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी से अन्‍य बाइक चोरी के मामलों पर पूछताछ की जा रही है।