Samachar Seva

Mission Patrkarita

बाइक चोर तिलक नगर निवासी रामप्रताप जाट गिरफ्तार

Bike thief Tilak Nagar resident Ram Pratap Jat arrested

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। मोटरसाइकिल चोर रामप्रताप जाट गिरफ्तार, कोतवाली थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी तिलक नगर निवासी रामप्रताप जाट पुत्र रेवंतराम को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी संजय सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से चोरी की बाइक स्‍पलेंडर प्‍लस आरजे 07-5396 भी बरामद कर ली गई है। उन्‍होंने बताया कि आरोपी रामप्रताप को शुक्रवार दोपहर दबोचा गया।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी ने यह बाइक इस माह 15 अक्‍टूबर को रामपुरिया कटले के सामने से चुराई थी।

बाइक मालिक लक्ष्‍मीनाथ मंदिर रोड पर बीकाजी की टेकरी के पास के निवासी मोहम्‍मद हुसैन छींपा ने मंगलवार 18 अक्‍टूबर को कोतवाली थाने में बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया था।