Samachar Seva

Mission Patrkarita

रानी बाजार चौराहे से बाइक गायब

Bike missing from Rani Bazar intersection FIR FIRST INFORMATION REPORT

बीकानेर, (समाचार सेवा)रानी बाजार चौराहे से बाइक गायब, कोटगेट थाना पुलिस ने रानी बाजार चौराहे के पास मुथुट फाइनेंस कार्यालय के सामने से एक मोटरसाइकिल पार होने के मामले में अज्ञात बाइक चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

परिवादी रानीसर बास में चांदनी होटल के पीछे के निवासी 22 साल के दर्शन शर्मा पुत्र जितेन्‍द्र शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसने गत माह 30 अक्‍टूबर को सुबह 10 बजे अपनी बाइक आरजे 07-एसटी-0693 मुथुट फाइनेंस के कार्यालय के सामने रखी थी।

कोई अज्ञात वाहन चोर उसकी बाइक चुरा कर ले गया। एएसआई कमला को मामले की जांच सौंपी गई है।