Loading Now

updates

बीकानेर में बाइक गैंग का आतंक, राहगीर का बैग छीना

NEWS HEADING-bike gang in bikaner

बीकानेर, (samacharseva.in)। बीकानेर में बाइक गैंग का आतंक, राहगीर का बैग छीना, बीकानेर में बाइक गैंग का आतंक मचा हुआ है। गत दिनों देशनोक में हुए ऐसे हादसे के बाद शनिवार शाम बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र में भी अज्ञात दो बाइक सवारों ने एक युवक का बैग छीन लिया। बैग में हजारों रुपये व जरूरी कागजात थे।

इस संबंध में परिवादी नोखा में वार्ड सात माजिसा के मंदिर के पास के निवासी तथा बीकानेर में बीछवाल थाना क्षेत्र के सुपर मार्केट में टायरों की दुकान के संचालक किशनलाल सारस्‍वत पुत्र सियाराम उम्र 41 ने  शनिवार शाम को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम साढे सात बजे के लगभग वह बीछवाल सुपर मार्केट से गंगाशहर की ओर पैदल जा रहा था।

रास्‍ते में रोडवेज बस स्‍टैंड के पास बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उसका बैग छीन लिया और भाग गए। परिवादी के अनुसार बैग में 36 हजार 500 रुपये, जरूरी कागजात व अन्‍य सामान था। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 382 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई पूरनसिंह को सौंपी गई है।

Share this content:

You May Have Missed