बीकानेर के विधायक जेठानंद व्यास ने दिखाई हरी झंडी
NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर स्थापना दिवस पर होने वाली पतंगबाजी के दौरान मांझे से घायल होने वाले पक्षियों को समय पर इलाज उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से बुधवार को परमार्थ सेवा समिति द्वारा निशुल्क बाइक एंबुलेंस सेवा शुरू की गई।
इस सेवा के तहत समिति के हेल्पलाइन नंबर पर घायल पक्षी की सूचना मिलते ही मौके पर जाकर तुरंत प्रभाव से उसका प्राथमिक उपचार किया जाएगा और फिर उसे एम्बुलेंस की सहायता से पशु चिकित्सालय या परमार्थ पक्षी घर पहुंचाया जाएगा।
समिति अध्यक्ष अविनाश व्यास श्रीधर ने बताया कि इस एंबुलेंस को तैयार करने में राजेश सोनी, माणक सुथार, रमेश सुथार तथा टीम परमार्थ के रविन्द्र उपाध्याय, कपिल जाजड़ा, विजय शंकर सुथार का मुख्य सहयोग रहा। व्यास ने बताया कि मोबाइल एम्बुलेंस नियमित रूप से शहरी क्षेत्र में भ्रमण करेगी और घायल पक्षियों का मौके पर इलाज करेगी।
बाइक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने बुधवार सुबह बजरंग कॉलोनी में आयोजित समारोह में बाइक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर विधायक व्यास ने कहा कि मूक पक्षियों की सेवा करना अनुकरणीय कार्य है। उन्होंने कहा कि पक्षियों के लिए स्थाई रेस्क्यू सेंटर खोले जाने के लिए भी सहयोग किया जाएगा। जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक डॉक्टर हरि शंकर आचार्य ने कहा कि बीकानेर में पीड़ित जीव मात्र की सेवा को सर्वोच्च स्थान दिया गया है।
कार्यक्रम में पुष्पलता व्यास, मुस्कान, चंद्रकला सुथार, कांता भाटी, आयुषी सोनी, प्रहलाद जाजड़ा, भैरू भादाणी, गौतम पुरोहित, मनीष स्वामी, अशोक कुमार सोनी, जुगल पुरी, नंदकिशोर, राहुल पुरी, हरीश भाटी, अभिषेक व्यास, मोहित सांखी, जयंत आचार्य, मदन स्वामी, भरत स्वामी, लक्ष्मण स्वामी, ललित, राहुल भाटी, आशुतोष पुरोहित, रामकुमार, आयुष सोनी, कमल भाटी आदि उपस्थित रहे।


