Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर के साहित्‍यकार मनोज व्‍यास का कोलकाता में हुआ नागरिक अभिनंदन

Bikaner's writer Manoj Vyas was felicitated by the citizens in Kolkata

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।  बांग्‍लादेश के राष्‍ट्रीय कवि तथा भारत में विद्रोही कवि माने जाने वाले नजरुल इस्‍लाम की कविता व गीतों का राजस्‍थानी अनुवाद करने वाले बीकानेर निवासी साहित्‍यकार मनोज व्‍यास का गत दिवस कोलकाता में नागरिक अभिनंदन किया गया।

जातीय साहित्‍य प्रकाशन ट्रस्‍ट की ओर से स्‍वामी विवेकानंद के पैत्रक निवास स्थित सभागार में विद्रोही कवि की 125वीं जयंती पर आयोजित इस समारोह में साहित्‍यकार व्‍यास को दुपट्टा ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्‍ह देकर सम्‍मानित किया गया। कार्यक्रम विवेकानंद इंस्टीट्यूट के प्राचार्य तथा मुख्‍य अतिथि ने व्‍यास के अनुवाद किए गए गीतों की प्रशंसा की।

संस्‍था सचिव शक्तिमयदास ने युवाओं से आव्‍हान किया कि वे विकास को अपना रोल मॉडल समझें और उसी दिशा में काम करें। समारोह में बीकानेर, बांग्‍लादेश, पश्चिम बंगाल, उडि़सा, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा से आए साहित्‍यकार व गणमान्‍यजन मौजूद रहे।