Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर की डॉ. आकृति शर्मा का लखनऊ में हुआ सम्‍मान

Bikaner's Dr. Akriti Sharma was honored in Lucknow

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) बीकानेर की डॉ. आकृति शर्मा का लखनऊ में हुआ सम्‍मान, बीकानेर की डॉ. आकृति शर्मा को लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट एग्रीकल्चर कानक्लेव एंड यू पी स्टेट एग्री अवार्ड 2024 में एंटरप्रोन्यर लीडरशीप पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।  डॉ. आकृति शर्मा को भारतीय कृषि खाद्य परिषद द्वारा लखनऊ में आयोजित इस समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पुरस्‍कार प्रदान किया। गायत्री परिवार के ट्रस्टी देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि डॉ. आकृति को उद्यमिता के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

कृषि अधिकारी राजेन्द्र शर्मा व शिक्षाविद मधुबाला शर्मा की पुत्री

डॉ. आकृति वर्तमान में नई दिल्ली के पूसा संस्थान में वैज्ञानिक एवं पूसा कृषि के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वे बीकानेर डूंगर कालेज के प्रिंसिपल रहे डॉ प्रेम रतन औझा की पुत्रवधू तथा सुदर्शना नगर निवासी कृषि अधिकारी राजेन्द्र शर्मा व शिक्षाविद मधुबाला शर्मा की पुत्री हैं।

पवन कुमार ओझा, देवेन्द्र सारस्वत, करनीदान चौधरी, अशोक वशिष्ठ तथा शोभा सारस्वत ने डॉ. आकृति के सम्‍मान पर प्रसन्नता जताई है।