Samachar Seva

Mission Patrkarita

यूपीएससी परीक्षा में बीकानेर की अनुप्रिया को मिला 239वां स्‍थान

Bikaner's Anupriya got 239th rank in UPSC exam

NEERAJ JOSHI, (समाचार सेवा) बीकानेर।  यूपीएससी परीक्षा में बीकानेर की अनुप्रिया को मिला 239वां स्‍थान, यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में बीकानेर निवासी अनुप्रिया चौधरी को मेरिट में 239वां स्‍थान मिला है।

अनुप्रिया को यह सफलता उसके चौथे प्रयास में मिली है। चारों ही परीक्षाओं में अनुप्रिया ने मुख्‍य परीक्षा पास कर ली थी। वे दूसरी बार इंटरव्यू तक पहुंची और इस बार सफलता हासिल कर ली। अनुप्रिया बीकानेर में हेल्थ डिपार्टमेंट में संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी की पुत्री है। पिता डॉ. देवेंद्र के अनुसार अनुप्रिया शुरू से ही अफसर बनना चाहती थी। पढाई में वह हमेशा मेरिट में स्‍थान बनाती रही है।

अनुप्रिया ने जयपुर के एमएनआईटी संस्‍थान से बीटेक किया है। उसने बारहवीं में साइंस मेथ्स में मेरिट में स्थान प्राप्त किया था।