Samachar Seva

Mission Patrkarita

आंचल की जादूगरी से हैरत में पड़ेगा बीकानेर

Bikaner will be surprised by the magic of Aanchal

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)आंचल की जादूगरी से हैरत में पड़ेगा बीकानेर, राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित, लिम्का बुक एवं द बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर सीकर मूल की हाल उदयपुर निवासी जादूगर आंचल की जादूगरी से बीकानेर वासी हैरत में पड़ने वाले हैं। यह दावा खुद आंचल ने पत्रकारों के समक्ष किया है।

आंचल ने बताया कि बीकानेर में उसका जादू कार्यक्रम शुक्रवार 25 अगस्‍त को शाम साढ़े सात बजे से जैन पीजी कॉलेज के खेल मैदान में शुरू होगा। प्रेस वार्ता के दौरान आंचल ने पत्रकारों के सामने भी अपनी जादूगरी कला के नायाब नमूने पेश किए। जादूगर आंचल ने बताया कि वे  पिछले 25 सालों में भारत के 17 राज्यों एवं दुनिया के 7 अन्य देशों में 13 हजार 500 से ज्यादा स्टेज शो देकर लाखों लोगों का स्वस्थ मनोरंजन कर रही है।

प्रतिदिन 2 घंटे तक चलेगा शो

आंचल ने बताया कि अब तक कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कीर्तिमान अपने नाम स्थापित कर चुकी है। जादू शो की जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन 2 घंटे तक चलने वाले इस मनोरंजक शो में जादूगर आंचल नए-नए हैरतअंगेज करतब बीकानेरवासियों को दिखाने वाली हैं, जो बीकानेर वासियों को पहली बार देखने को मिलेंगे। आंचल ने बताया कि शो के लिए जैन पीजी  कॉलेज खेल मैदान में एक वाटरप्रूफ एवं एयरकूल्ड डोम बनाया है।

सोमवार से शनिवार तक रोजाना 2 शो होंगे

यहां पर सोमवार से शनिवार तक रोजाना 2 शो होंगे, पहला शो दिन में 4 बजे एवं दूसरा सायं. 7.30 बजे तथा रविवार को 3 शो होंगे – 1 बजे, 4 बजे और 7.30 बजे होगा। आंचल ने बताया कि वो बीकानेर से पहले जोधपुर में लगातार 70 दिनों में 156 शो देकर जोधपुर में सबसे ज्यादा शो देने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। जादूगर आंचल के शो में पहली बार दर्शक न केवल जादू देखेंगे बल्कि जादू को महसूस भी करेंगे।

संभागीय आयुक्त करेंगी उद्घाटन

कार्यक्रम सरजूदासजी महाराज के सानिध्य में होगा। उद्घाटन संभागीय आयुक्त उर्मिला  राजोरिया, कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल सहित नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष  महावीर रांका, एडवोकेट अशोक  बोबरवाल करेंगे।