बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल में नये अध्यक्ष की कवायद शुरू

bikaner vyapar udhyog mandal

बीकानेर (समाचार सेवा)।  सब कुछ ठीक ठाक चला तो बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल को अपना नया निर्वाचित अध्यसक्ष रविवार 8 जुलाई को मिल जाएगा। इसके लिये मतदान केन्द्र् स्टेऊशन रोड के पास राजीव गांधी मार्ग पर स्थित राजस्थान एकाऊंटेंट एशोसियेशन कार्यालय में बनाया जाएगा।

नये अध्य्क्ष के चुनाव की तैयारियों के लिये जिला उद्योग संघ परिसर में चुनाव अधिकारी कार्यालय स्था‍पित किया गया है। बीकानेर व्याकपार उधोग मंडल के निर्वाचन अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि व्याथपार उद्योग मंडल की सहभागी संस्थाओं द्वारा मनोनीत प्रतिनिधियों के नामों की सूची का प्रकाशन 3 जुलाई को नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है।

इस सूची में मंडल की कुल 50 संस्थारओं में से 44 संस्था्ओं के प्रतिनिधि सदस्यों के नाम आ गए हैं। जोशी ने बताया कि प्रत्येाक संस्थाल जिसमें 50 सदस्ये हैं उनके 4-4 सदस्या तथा जिन संस्थामओं में 50 से अधिक सदस्ये हैं उनसे 8-8 सदस्यों के मिले नामों को मिलाकर कुल 325 वोटर बनाये गए हैं।

उन्होंने बताया कि सदस्या इस सूची में भूल, अशुद्धि के लिये 3 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चुनाव अधिकारी के समक्ष आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

मंडल के अध्यक्ष पद के निर्वाचन (2018) की चुनाव की प्रक्रिया की घोषणा करते हुए निर्वाचन अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न करवाने के लिये विनोद जोशी, लक्ष्मीनारायण जुनेजा तथा सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

* यह रहेगी चुनाव प्रक्रिया

निर्वाचन अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि बीकानेर व्या पार उद्योग मंडल के अध्य क्ष पद के चुनाव के लिये नामांकन बुधवार 4 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक प्रस्तुनत किये जा सकेंगे।

उन्होने बताया कि प्राप्तह सभी नामांकन पत्रों की जांच गुरुवार 5 जुलाई को सुबह 10 बजे की जाएगी। जोशी ने बताया कि वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन गुरुवार 5 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार 6 जुलाई को दोपहर बाद 3 से 5 बजे तक नामांकन वापिस लिया जा सकेगा।