Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर। तीन दरिन्‍दों ने नाबालिगा का किया सामूहिक बलात्‍कार

Bikaner. Three men committed rape of minors

बीकानेर(samacharseva.in)। बीकानेर। तीन दरिन्‍दों ने नाबालिगा का किया सामूहिक बलात्‍कार, एक 14 वर्षीय नाबालिगा के साथ तीन लोगों दवारा सामूहिक दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है।इस संबंध में पुलिस ने काहिरा निवासी रामूराम जाट पुत्र खेमाराम जाट,  स्‍वरूपसर निवासी हरिराम जाट पुत्र रामूराम जाट तथा जेठाराम जाट पुत्र आदूराम जाट के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

परिवादी की ओर से मंगलवार दोपहर बाद पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार तीनों आरोपियों ने एक राय होकर इस माह गुरुवार 3 सितंबर को रात 10 बजे उसके खेत में उसकी 14 वर्षीय नाबालिगा बहन से बारी-बारी दुष्‍कर्म किया।पांचू थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376डी व पोक्‍सो एक्‍ट की धारा 5/6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच नोखा सीओ नेमसिंह चौहान को दी गई है।