Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर। कार लूट का तीसरा अभियुक्त गिरफ्तार

Bikaner. Third accused of car robbery arrested

बीकानेर, (samacharseva.in)।  कार लूट का तीसरा अभियुक्त गिरफ्तार, नयाशहर थाना पुलिस ने लगभग डेढ माह पूर्व कोठारी अस्‍पताल के पास एक कार चालक को गुमराहकर उसकी कार किराये पर ले जाने तथा रास्‍ते में चालक को कार से नीचे गिराकर कार लूट ले जाने के मामले में फरार तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

नयाशहर थाने के सब इन्‍सपेक्‍टर जगदीश सिंह ने बताया कि आरोपी चूरू जिले में साण्‍डवा थाना क्षेत्र के गांव बाढसर निवासी 20 वर्षीय नरपत सिह राजपूत उर्फ सुरेश सिह पुत्र गंगासिह को मंगलवार 8 सितंबर को गिरफ्तार किया गया है। उन्‍होंने बताया कि कार लूट के इस मामले के दो अन्‍य आरोपी  सोहनलाल व निपुसिह उर्फ विक्रम को गिरफतार कर कार बरामद की जा चुकी है।

गुमराह कर उसकी कार किराये पर की

जानकारी के अनुसार बीछवाल निवासी परिवादी अकबर ने इस वर्ष 22 जुलाई को पुलिस को बताया था कि कोठारी अस्पताल के पास से उसके पास आये तीन व्यक्तियों ने उसको गुमराह कर उसकी कार किराये पर की। आरोपियों ने रास्ते मे नोखा क्षेत्र में उससे मारपीट की और उसे नीचे गिराकर कार को लुट कर ले गये। आरोपी से पूछताछ जारी हैत। सब इन्‍सपेक्‍टर ने बताया कि यह कार्रवाई बीकानेर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर तथा वृताधिकारी वृत नगर बीकानेर के सुपरवीजन मे की गई।