Loading Now

updates

बीकानेर। होटल की पार्किंग से अज्ञात ले गया स्‍कॉर्पियो

Scorpio took away unknown from hotel parking

बीकानेर(samacharseva.in)।  होटल की पार्किंग से अज्ञात ले गया स्‍कॉर्पियो, बीकानेर में वाहन चोरों के होंसले बुलंद हैं। सोमवार-मंगलवार की आधीरात को अज्ञात वाहन चोर जयपुर रोड पर वैष्‍णोंधाम के पास आरबीके होटल की पार्किंग में खडी स्‍कॉर्पियों गाडी चुरा कर ले गए।

परिवादी चूरू जिले में सालासर थाना क्षेत्र में बस स्‍टैंड के पास के निवासी 53 वर्षीय ठेकेदार कैलाश पोदार ने मंगलवार 8 सितंबर को दर्ज मामले में व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों के साथ 7-8 सितंबर की रात को वह आरबीके होटल में रुका हुआ था।

होटल के सामने पार्किंग में अपनी सफेद रंग की गाडी स्‍कॉपियों आरजे 44-1401 कोई अज्ञात वाहन चोर चुरा ले गया। परिवादी के अनुसार गाडी में लगभग ढाई लाख नकद रुपये डेस बोर्ड में रखे हुए हैं। थानाधिकारी ने बताया कि अज्ञात वाहन चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच एसआई मंगूराम को सौंपी है।

Share this content:

You May Have Missed