बीकानेर समाचार बुधवार 23 फरवरी 2022

Bikaner News Wednesday 23 February 2022
Bikaner News Wednesday 23 February 2022

बजट ऐतिहासिक,  शहर कांग्रेस ने फोड़े पटाखे

बीकानेर, (समाचारसेवा)। बीकानेर समाचार बुधवार 23 फरवरी 2022, शहर कांग्रेस ने बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पेश बजट को आजाद भारत के इतिहास का सबसे अधिक प्रभावी बजट बतो हुए पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कचहरी परिसर में बिश्नोई धर्मशाला के आगे आतिशबाजी करने के दौरान ही राहगीरों को मिठाई खिलाकर उनका मुहं मीठा किया। साथ ही अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारों से पुरे पब्लिक पार्क क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत के अनुसार बजट घोषणाओं के बाद लोगों का जोश और उमंग साबित करता है कि अशोक गहलोत किसी एक समूह के नही सम्पूर्ण जन के नेता है। बजट की घोषणाओं पर खुशियां मनाने वालों में प्रदेश कांग्रेस के सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ, महासचिव ललित तेजस्वी, सुभाष स्वामी, उपाध्यक्ष हजारीमल देवड़ा, शहर कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्सस,

पार्षद अभिषेक गहलोत, मनोज किराडू, आननद सिंह सोढा, परमानन्द गहलोत, महिला अध्यक्ष सुनीता गौड़, राजकुमारी व्यास, सचिव मुमताजÞ शेख,अब्दुल रहमान लोदरा,मनोज चौधरी, शिव गहलोत, टीकूराम मेघवंशी, जहुरदिन जालवाली, रविकांत वाल्मीकि, गोवर्धन मीणा, मेक्स नायक, बलराम नायक, श्याम तंवर, विकास तंवर, अभिजीत पंवार, सोनू बारासा, हीरू खा टावरी आदि शामिल रहे।

कुम्हार समाज ने किया गहलोत के बजट का विरोध

बीकानेर, (समाचारसेवा)।  नव गठित माटीकला बोर्ड को कोई निधि आवंटित नहीं करने तथा कुम्हार समाज के एकमात्र विधायक मदन प्रजापत की बालोतरा को जिला बनाने की मांग नहीं माने जाने पर भारतीय प्रजापति हीरोज आॅर्गेनाइजेशन ने राजस्थान सरकार की कड़ी आलोचना की है।

इस संगठन के संस्थापक व आल इंडिया कुम्हार प्रजापति पोलिटिकल फेडरेशन के संस्थापक संचालक सत्यनारायण प्रजापति ने एलान किया है कि यदि गहलोत सरकार तुरन्त इन मांगों को पूरा नहीं करती है तो प्रजापति समाज कांग्रेस के खिलाफ प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन करेगा।

संगठन के प्रदेश संयोजक एडवोकेट अशोक प्रजापत ने कहा कि बजट में कुम्हार समाज व ओबीसी के लिये कोई प्रावधान नहीं है। गहलोत सरकार को इसका खमियाजा भुगतना होगा।

ट्रांसपोर्ट वर्कर्स को बेवजह परेशान ना करे गहलोत सरकार : हेमंत किराड़ू

बीकानेर, (समाचारसेवा)।  श्रमिक नेता हेमंत किराडू ने राज्य की गहलोत सरकार को चेतावनी दी है कि सरकार ट्रांसपोर्ट वर्कर्स पर बेवजह आर्थिक र डालकर परेशान नहीं करे। किराडू ने चेतावनी दी कि यदि सरकार के कारिंदे ट्रांसपोर्ट वर्कर्स पर भारी जुर्माना लगाना बंद नहीं करेंगे तो सभी ट्रांसपोर्ट वर्कर्स वाहनों की चाबियां आरटीओ को सौंप देंगे।

श्रमिक नेता ने कहा कि कोरोनाकाल की वजह से बेरोजगार हुए ट्रांसपोर्ट वर्कर्स वाहनों पर ट्रांसपोर्ट कार्यालय द्वारा ऑन लाइन भारी भरकम जुर्माना लगा देने से परेशान है। इंटक नेता हेमंत किराडू ने आरटीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन भेजकर ट्रांसपोर्ट वर्कर्स को भारी भरकम जुर्मान से राहत दिलाने की मांग की है।

किराडू ने इस सम्बन्ध में परिवहन मंत्री को भी ज्ञापन भेजा है। किराडू ने के अनुसार दो वर्षों से ट्रांसपोर्ट वर्कर्स की हालत खराब है और ट्रांसपोर्ट विभाग भापरी भरकम जुर्माना ऑनलाइन चालान कर रहा है। इससे वर्कर्स पर आर्थिक भार बढ़ गया है।

उन्होंने कहा कि टैक्स तो सभी ट्रांसपोर्ट वर्कर्स जमा करा रहा है लेकिन ऑनलाइन चालान 8 से 15 हजार हो रहा है जो सही नहीं है। संगठन के महामंत्री समीर खान ने बताया कि फिटनेस सेंटर जाने पर कर चुकता प्रमाण पत्र की मांग की जाती है जबकि टैक्स वन टाईम जमा है।

इससे भी राहत दिलायी जाए। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में जल्द ही एक शिष्टमंडल जयपुर जाकर भी सरकार को अपनी परेशानी बतायेगा।

बीएसएनएल अधिकारियों ने किया प्रदर्शन

बीकानेर, (समाचारसेवा)।  संचार निगम अधिकारी वर्ग के राष्‍ट्रव्‍यापी आहवान के तहत बीकानेर मे भी एसएनईए से जुडे बीएसएनएल अधिकारियो ने बुधवार को पब्लिक पार्क स्थित बीकानेर महाप्रबन्धक व्यवसाय क्षेत्र कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया।

एसएनईए के प्रदेश अध्यक्ष महेश व्यास के नेतृत्व मे भोजनवकास में यह प्रदर्शन किया गया। एसएनईए के जिला प्रवक्ता ताहिर हुसैन ने बताया कि  समयबद्व कार्यात्मक पदोननति नीति, पुनरर्चना आदेशों को वापस लेने सहिीत आठ मांगों को पूरा करने के लिये यह प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान आयोजित बैठक में वक्ताओ ने केन्द्र सरकार की बीएसएनएल विरोधी नीतियों की आलोचना की। प्रदर्शन में एसएनईए के प्रदेश अध्यक्ष महेश व्यास, जिला सचिव नमन गोस्वामी, इन्द्र सिंह, धीरज कोचर, जिला प्रवक्ता ताहिर हुसैन, अजय बलोनी, दिनेष व्यास, जिला सं.सचिव योगेष माथुर,

विकास शर्मा, राजीव सोनी, शरद जोशी, निशान्त अग्रवाल, दृष्यंत भटनागर, जितेन्द्र परिहार,  भाग्यवती व्यास, ज्योती स्वामी, प्रिया जौहरी, भावना शर्मा आदि उपस्थित रहे।

युवा राजस्थानी साहित्यकार डॉ. नमामीशंकर आचार्य का सम्मान

बीकानेर, (समाचारसेवा)।  विश्व मातृ भाषा दिवस पर जोधपुर में मनाये गए राजस्थानी मायड़ भासा दिन के समारोह में बीकानेर के युवा साहित्यकार डॉ. नमामीशंकर आचार्य का उनके राजस्थानी में किए गए रचना-कर्म के लिए सम्मानित किया गया।

भातीय विद्या भवन जोधपुर की ओर से आयोजित इस समारोह में प्रो कल्याणसिंह शेखावत ने डॉ. आचार्य के रचना-कर्म की जानकारी दी। उन्होंने विद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में राजस्थानी साहित्य के रिक्त पदों को भरने की आवश्यकता बतायी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शंभुसिंह खेतासर रहे। अध्यक्षता जोधपुर नगर निगम (दक्षिण) की महापौर सुश्री वनिता सेठ ने की।

तुलसी शांति प्रतिष्ठान ने सांसद दिया कुमारी का किया अभिनंदन

बीकानेर, (समाचारसेवा)।  आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान संस्थान की ओर से  राजसमंद सांसद दिया कुमारी का अभिनंदन किया गया। दिया कुमारी मंगलवार को  गंगाशहर स्थित आचार्य तुलसी समाधि स्थल नैतिकता के शक्तिपीठ पहुंची थी।

उन्होंने वहां आचार्य तुलसी केजीवन के विशेष प्रसंगों पर आधारित चित्र दीर्घा तथा पुस्तकालय का अवलोकन किया।

कार्यक्रम में संस्थान के महामंत्री हंसराज डागा, गंगाशहर सभा के अध्यक्ष अमरचंद सोनी, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, ट्रस्टी किशन बैद, ट्रस्टी मनीष बाफना, भैरूदान सेठिया, दीपक आंचलिया,

अणुव्रत समिति, शिखर डागा, जेठमल नाहटा, शिव बच्छ, शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, महामंत्री मोहन सुराणा पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ और मोर्चा टीम, पार्षद भंवर साहू, रामदयाल पंचारिया और मदन सियाग आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सांखला रेलवे फाटक पर बन सकेगा अंडरब्रिज 

बीकानेर, (समाचारसेवा)।  शहर में कोटगेट व सांखला रेल फाटक बंद होने से यातायात ठप सा हो जाता है। अब रेलवे व जिला प्रशासन के बीच सांखला रेल फाटक पर अंडरब्रिज बनाने को लेकर सफल वार्ता हो चुकी है। जल्द ही यहां अंडर ब्रिज बनने का काम शुरू हो सकेगा।

इससे लोगों को रेलवे क्रासिंग पर काफी समय तक खड़े रहने की समस्या से निजात मिल सकेगी। रेलयात्री सेवा सुविधा समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल ने रेल प्रशासन व बीकानेर जिला प्रशासन का आभार जताया है। अग्रवाल का कहना है कि कोटगेट रेलवे क्रॉसिंग समस्या से प्रतिदिन लाखों लोग परेशान होते हैं।

इस समस्या के समाधान होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, इसके लिए जल्द ही हैड क्वार्टर से अप्रुवल मिलने के बाद काम शुरु हो सकेगा। अग्रवाल ने बताया कि यह काम पूरा होने पर कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल व डीआरएम राजीव सक्सेना समिति की ओर से अभिनंदन किया जाएगा।

 बलात्कार, पोक्सो पीड़ितों को प्रतिकर राशि स्वीकृत

बीकानेर, (समाचारसेवा)।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीकानेर की बुधवार 23 फरवरी को हुई बैठक में पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2011 के तहत बलात्कार व पोक्सों के 9 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।

इन प्रकरणों में प्रतिकर स्वीकृत की गयी तथा नि:शुल्क विधिक सहायता के लिये 9 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।

पात्र व्यक्ति को नि:शुल्क विधिक सहायता हेतु अधिवक्ता उपलब्ध करवाया गया। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला एवम् सेशन न्यायाधीश प्रमिल कुमार माथुर, प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला एवम् सेशन न्यायाधीश मनोज कुमार गोयल, कलक्टर भगवती प्रसाद,

एसपी योगेश यादव, न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय संख्या 2 राजेन्द्र कुमार शर्मा, मोटर वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण शंकर लाल गुप्ता, न्यायाधीश श्रम न्यायालय ओम प्रकाश शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महावीर महावर, लोक अभियोजक कमल नारायण पुरोहित उपस्थित हुए।