Loading Now

updates

बीकानेर नगर निगम को भेंट में मिली 2 फॉगिंग मशीनें

Bikaner Municipal Corporation received 2 fogging machines as a gift

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। करणी कॉरपोरेशन ने महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित को अपने सीएसआर फंड से 2 फॉगिंग मशीनें भेंट की है। बीकानेर में बढ़ते डेंगू और मच्छरों के प्रकोप पर नगर निगम बीकानेर अपनी इलेक्ट्रॉनिक फॉगिंग मशीन और छोटी मशीनों की सहायता से काबू पाने की कोशिश कर रहा है।

यही कारण है कि करणी कॉरपोरेशन ने दो फॉगिंग मशीनें भेंट की है। नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष के अनुसार नगर निगम एक इलेक्ट्रॉनिक फॉगिंग वाहन और 7 मिनी फॉगिंग मशीनों से सभी वार्डों में फॉगिंग का कार्य चरणबद्ध और डेंगू रिपोर्ट्स के आधार पर हाइली सेंसेटिव एरिया में कर रहा है।

Share this content:

You May Have Missed