Loading Now

updates

बीकानेर। अपहरण कर खिलाया डोडा, कागजों पर अंगूठा लगवाकर हड़पी जमीन

Bikaner. Kidnapped, fed Doda and thumb on paper

बीकानेर(samacharseva.in)। बीकानेर। अपहरण कर खिलाया डोडा, कागजों पर अंगूठा लगवाकर हड़पी जमीन, एक व्‍यक्ति का अपहरण कर उसे डोडा खिलाकर नशे की हालत में उसकी जमीन के कागजों पर हस्‍ताक्षर करवाकर जमीन हडपने का मामला सामने आया है। नोखा थाना पुलिस ने इस मामले में परिवादी सुरपुरा निवासी हरीराम जाट की रिपोर्ट पर क्षेत्र निवासी किशनाराम जाट, लालाराम जाट, भोमाराम व चार अन्‍य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने 24 जुलाई को उसका अपहरण कर उसे सूरपुरा की रोही की तरफ अज्ञात स्‍थान पर ले गए। वहां आरोपियों ने उसे मादक पदार्थ डोडा खिलाया तथा नशे की हालत में परिवादी से जमीन के कागजों पर हस्‍ताक्षर करवाकर षडयंत्र पूर्वक उसकी भूमि हड़प ली। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धोखाधडी सहित विभिन्‍न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जांच एसआई राजेन्‍द्र कुमार को दी गई है।

Share this content:

You May Have Missed