बिग बी के जन्मदिन पर डूंगरेश्वर महादेव मंदिर में किया दुग्धाभिषेक

Big B's birthday was milked at Dungareshwar Mahadev temple
Big B's birthday was milked at Dungareshwar Mahadev temple

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) बिग बी के जन्मदिन पर डूंगरेश्वर महादेव मंदिर में किया दुग्धाभिषेक, सिने अभिनेता अमिताभ बच्चन के 80 वें जन्मदिवस पर मंगलवार को अमिताभ बच्चन फैंस क्लब की ओर से देवीकुण्ड सागर स्थित डूंगरेश्वर महादेव मंदिर में पंडित विकास सेवग के आचार्यत्व में 31 किलो दूध से शिवजी का दुग्धाभिषेक किया गया।

अध्यक्ष जसविंदरपाल सिंह की प्रेरणा से क्लब सदस्यों ने भगवान शिव के जलाभिषेक किया। साथ ही केक अर्पण करते हुए भोग लगाया। क्लब के उपाध्यक्ष बिरजू तिवाड़ी, कोषाध्यक्ष बजरंग व्यास व प्रवक्ता लक्ष्मण गहलोत ने बताया कि अमिताभ बच्चन के बेहतर स्वास्थ्य, देश निरोग रहे उसकी दुआ भी की गयी।

उन्होंने बताया कि पिछले 30 वर्षों से अमिताभ बच्चन फैंस क्लब के बैनर तले कार्यक्रम किए जाते हैं। क्लब अध्यक्ष जसविंदरपाल सिंह ने पंजाब से वीडियो कॉल के जरिए बिग बी का बीकानेर में हुआ जन्‍मदिन समारोह देखा।