Samachar Seva

Mission Patrkarita

बामनवाली में बालिका शौचालय का किया भूमिपूजन

Bhoomipujan of girl's toilet in Bamanwali

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बामनवाली में बालिका शौचालय का किया भूमिपूजन, बामनवाली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय प्रशासन के आग्रह पर रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा की ओर से बालिकाओं हेतु पृथक शौचालय का भूमिपूजन एवम कार्यक्रम  शनिवार को किया गया।

क्लब द्वारा हरा भरा  मरुधरा अभियान के अंतर्गत बामनवाली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में तैयार किये जा रहे रोटरी मरुधरा गार्डन में भी शनिवार को पौध-रोपण का कार्य सम्पन्न किया गया।

क्लब द्वारा यहां गार्डन में पौधों के रखरखाव हेतु ड्रिपिंग की भी व्यवस्था की गई है। प्रकल्प संयोजक अरविंद व्यास ने बताया कि क्लब द्वारा विद्यालय के आग्रह पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बालिकाओं हेतु पृथक शौचालय का भूमिपूजन एवम कार्य आरंभ किया गया।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष राजेश बवेजा, सचिव पंकज पारीक, उपाध्यक्ष मनोज कुड़ी, अनिल स्वामी सहित जिला शिक्षा अधिकारी   सुरेंद्र सिंह भाटी, अति जिला शिक्षा अधिकारी भूप सिंह तिवाड़ी, बामनवाली सरपंच, शाला प्रधान एवम स्टाफ आदि शामिल रहे।