Samachar Seva

Mission Patrkarita

भीखमचद फाउण्डेशन ने नेशनल कल्ब को हराया

Bhikhamchad Foundation defeated National Club

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) भीखमचद फाउण्डेशन ने नेशनल कल्ब को हराया, जिला क्रिकेट संघ बीकानेर की जिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा चरण मंगलवार को सादूल कल्ब मैदान में शुरू हुआ। मंगलवार को हुए मैच में भीखमचंद फाउण्डेशन ने नेशनल कल्ब को 46 रनो से हराया

प्रवक्ता शंकर सेवग ने बताया कि भीखमचंद फाउण्डेशन टॉस जीत कर पहले खेलते हुए 29 ओवर मे 166 रन बनाये। इसमें अनुराग उपाध्याय 47 रन व अभिषेक हर्ष ने 29 रन बनाये। नेशनल कल्ब के रामनिवास ने 4 विकेट, गणपत विशनोई व संकल्प ने क्रमश 2-2 विक्रेट लिये।

वहीं लक्ष्‍य का पीछा करते हुए नेशनल टीम ने 35 ओवर मे 120 रन बनाये। एक मात्र खिलाड़ी गजेन्द्र ने 34 रन व मूलचंद ने 24 रन बनाए। भीखमचंद फाउण्डेशन के कप्तान अन्तू शर्मा ने 5 विकेट लिये।

संजय फाउण्डेशन के कोषाध्यक राजकुमार जोशी ने अन्‍तू को मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार प्रदान किया। प्रभारी अफरोज खान ने बताया कि की बुधवार को सिडाना स्पोर्टस डीडीसीसी के मध्य मैच खेला जायेगा।