Loading Now

updates

भावना, मूमल, रोशना का वॉलीबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन

Bhavana, Mumal, Roshana selected at national level in volleyball.

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) भावना, मूमल, रोशना का वॉलीबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन, बरसिंहसर की वॉलीबॉल खिलाड़ी भावना गोदारा (14), मूमल गोदारा (17) तथा रोशना गोदारा (17) का अपने अपने वर्ग में राष्‍ट्रीय स्‍तर पर चयन हुआ है। तीनों खिलाड़ी स्वगीर्य श्रीरामप्रसाद गुरु सपोर्ट अकादमी से जुड़ी हुई हैं।

शारीरिक शिक्षक अशोक गोदारा ने मीडिया को दी जानकारी में बताया है कि राष्ट्रीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता में तीनों छात्राओं का चयन पर गांव में खुशी का माहौल है। भावना गोदारा, मूमल गोदारा तथा रोशना गोदारा तीनों ही बरसिंहसर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं हैं।

बरसिंहसर की इन तीनों बेटियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। छात्राओं व परिजनों को बधाई देने वालों का गांव में तांता लग गया है।

Share this content:

You May Have Missed