Loading Now

updates

भटिंडा के व्‍यापारी ने बीकानेर के उद्योगपति को लगाया चूना

Bhatinda businessman loses Bikaner's industrialist

बीकानेर, (samacharseva.in)। भटिंडा के व्‍यापारी ने बीकानेर के उद्योगपति को लगाया चूना, बीछवाल थाना पुलिस ने बीकानेर के एक दाल, चना, चूरी के व्‍यापारी के साथ छलकपट कर उसका माल हडपने के आरोप में पंजाब राज्‍य में भंटिडा निवासी व्‍यापारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अदालती इस्‍तगासे से दर्ज इस मामले में बीछवाल औधोगिक क्षेत्र में जी-109 निवासी परिवादी बीरबल अग्रवाल पुत्र छोटेलाल निवासी ने पुलिस को बताया कि पंजाब में भटिंडा के वार्ड नंबर 9 गली नंबर 6 में वसंत विहार में डॉ. किशोरीराम के मकान के पास के निवासी आरोपी मनोज गोयल ने उसके साथ छलपूर्वक षडयंत्र करके उससे माल मंगवा लिया।

बाद में आरोपी ने माल को खराब बताकर हडप लिया। परिवादी ने बताया कि जब उसने आरोपी से माल वापस भेजने की बात कही तो आरोपी ने माल भी वापस भेजने और भुगतान करने से इंकार कर दिया। जानकारी के अनुसार दोना व्‍यापारियों के बीच पिछले एक डेढ साल से लेनदेन है मगर अब छलकपट के चलते मामला अदालत तक पहुंच गया है।

पुलिस ने आरोपी मनोज गोयल के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 व 406 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई गुमानाराम को सौंपी गई है।

Share this content:

You May Have Missed