Samachar Seva

Mission Patrkarita

भाटी व जोशी ने किया ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर का अवलोकन

Bhati and Joshi visited the summer interest camp

बीकानेर, (समाचारसेवा)। भाटी व जोशी ने किया ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर का अवलोकन, भारत स्काउट व गाइड सहायक राज्य संगठन आयुक्त मान महेंद्र सिंह भाटी और गंगाशहर प्रधान भवानी शंकर जोशी ने गुरुवार को राजकीय बांठिया बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भीनासर में आयोजित किए जा रहे ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर का अवलोकन किया।

स्थानीय संघ के सचिव प्रभुदयाल गहलोत ने बताया कि यह शिविर राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में बालक-बालिकाएं भागीदारी निभा रही हैं।

जिला स्तरीय अभिरुचि केंद्र में बालक- बालिकाएं सिलाई, मेहंदी मांडना, ड्राइंग बनाना, पेंटिंग, नृत्य व कंप्यूटर आदि का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। शिविर 17 मई को शुरु हुआ, जो 25 जून तक चलेगा।