NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। देशभर में एक सितंबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाएगी। इसके लिए प्रत्येक मंडल पर एक संयोजक व दो सह संयोजको बनाए गए हैं। यह जानकारी शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य ने बुधवार को सदस्यता अभियान को लेकर रानी बाजार मंडल की बैठक में दी।
मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शहर अध्यक्ष आचार्य ने बताया कि 1 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं पार्टी सदस्यता नवीनीकरण करवाकर अभियान का शुभारंभ करेंगे। जबकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश में 2 सितम्बर को अपनी सदस्यता नवीनीकरण करवाकर राजस्थान में अभियान शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि 8800002024 नंबर पर मिस्ट कॉल करके इच्छुक मतदाता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
इसके साथ ही नमो ऐप व क्यूआर कोड के माध्यम से भी सदस्य बनाए जाएंगे। शहर जिला महामंत्री मोहन सुराणा, जिला मंत्री मनीष सोनी ने कहा कि मंडल कार्यकर्ताओ को लक्ष्य से ज्यादा सदस्य बनाने होंगे। बैठक में पुखराज स्वामी, अरुण सोलंकी, ज्योति विजय वर्गीय, पुनीत शर्मा, जमनलाल गजरा, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष कुणाल लिखा, बाबूलाल उपाध्याय, भूपेंद्र शर्मा, निशांत गौड़, प्रदीप महर्षि, गोपाल मारू, ज्योति चांगरा, आनंद कुमार शुक्ला, राजकुमार भाटिया, विष्णु स्वामी,
पंकज सुथार, किशन कुमार प्रजापत, सुरेश कुमार छिपा, दिनेश भटनागर, बंशीधर शर्मा, रितेश शर्मा, रौनक शर्मा, मुकेश भदानी, सुरेश कुमार शर्मा, संतोष शर्मा, प्रिया गढ़वाली, सोमेश शर्मा, सुबोध शर्मा, मुकेश सैनी, आनंद शुक्ला, घनश्याम शर्मा, पवन शर्मा, अनिल शर्मा, अतुल शर्मा, जयेश शर्मा, अशोक शर्मा, विमल पारीक, किशन जोशी, महावीर जैन, कानाराम तंवर, शुभ्रत पांडे, मनोज कुमार, शशांक गंगल सहित मंडल पदाधिकारी, पार्षद व कार्यकर्ता शामिल हुए।
















