भारत माता की वंदना के साथ हुआ भाजपा के ईद मिलन समारोह का आगाज

भाजपा का ईद ि‍मिलन समारोह
भाजपा का ईद ि‍मिलन समारोह

केन्‍द्रीय मंत्री बोले, पीएम मोदी के मन में किसी भी धर्म के लिये नहीं है भेदभाव

बीकानेर, शहर में भारत माता की वंदना के साथ हुआ भाजपा के ईद मिलन समारोह का आगाज हुआ। गुरुवार 28 जून की देर रात तक चले ईद मिलन समारोह में अतिथियों ने सबसे पहले भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।

समारोह के मुख्‍य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन में किसी भी धर्म और संप्रदाय के लिए भेदभाव नहीं है। उन्‍होंने उपस्थित लोगों को पूर्व राष्ट्रपति मिसाइलमैन एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेने का आहवान किया।

भाजपा का ईद ि‍मिलन समारोह
भाजपा का ईद ि‍मिलन समारोह

शहर भाजपा अध्‍यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि मोदी सरकार साफ नीयत और सही विकास की दृष्टि के साथ समस्त धर्मों के लोगों का समभाव के साथ उत्थान करने का कार्य कर रही है।

भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित भोमिया भवन में आयोजित ईद मिलन समारोह में कौमी एकता, सांप्रदायिक सौहार्द, और राष्ट्रीय एकता अक्षुण्ण रखने का पैगाम देने का प्रयास किया गया।

समारोह में शिवबाड़ी महन्त संवित सोमगिरी जी महाराज ने कहा कि मां भारती की गोद में सभी भारतीय एक समान हैं एवं हर पर्व हम सब के लिए ईद और दीपावली के समान है। अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष  मजीद मलिक कमांडो ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव अल्पसंख्यक समाज को वोट बैंक समझते हुए उनके साथ छलावा किया है।

ईदगाह कमेटी के संरक्षक हाफिज फरमान अली ने कहा कि ईद पर्व का तात्पर्य ही खुशी है। उन्होंने देश के अमन चैन पर नापाक इरादा रखने वाली शैतानी ताकतों को करारा जवाब देने का आह्वान किया।

ईद मिलन समारोह में महापौर नारायण चोपड़ा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री मुंशिफ राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता मुमताज अली भाटी, अल्पसंख्यक मोर्चा  जिलाध्यक्ष एड.असद रजा भाटी, देहात अध्यक्ष सहीराम दुसाद ने भी विचार रखे।

समारोह में अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती, प्रदेश उपाध्यक्ष सलीम भाटी, मुंशिफ अली खान, फारुख राणा, जाकिर झुनझुनवाला, भाजपा आईटी सेल के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी उपस्थित रहे।

भाजपा का ईद ि‍मिलन समारोह
भाजपा का ईद ि‍मिलन समारोह

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा, दाऊलाल हर्ष, अशोक प्रजापत, मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पड़िहार,अमरदीप मारू, महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुरिमा सिंह, सुधा  आचार्य, राजस्थान बार काउंसिल सदस्य कुलदीप शर्मा, संतनाथ योगी, फारुख पठान, रमजान अब्बासी, अनवर अजमेरी, बाबर कोहरी, फारुख चौहान, उस्मान खलीफा, फिरोज कोहरी,सलीम तवर, मोहम्मद हुसैन डार, इम्तियाज़ खान, आरिफ खान, जाकिर हुसैन, चोरू खान, इमरान समेजा, मनीष आचार्य सहित अन्य नेता कार्यकर्ता एवं गणमान्य जन उपस्थित हुए।