Samachar Seva

Mission Patrkarita

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्टीकर का किया विमोचन

Bharat Jodo Nyay Yatra sticker released.

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्टीकर का किया विमोचन, शहर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने  मणिपुर से मुंबई तक की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्‍टीकर का विमोचन मंगलवार को गोगागेट सर्किल पर किया।

अनेक वाहनों पर स्‍टीकर लगाया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज चौधरी ने बताया कि भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा 6700 किलोमीटर चलेगी। नारायण जैन ने कहा यह यात्रा 67 दिन चलेगी। यह यात्रा किसानों गीरीबो के पक्ष में तथा अन्याय के खिलाफ है।

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद हजारी देवड़ा, पाबूराम नायक,  बलराज नायक, एजाज पठान, रमेश नायक, कैलाश गहलोत, मैक्स नायक, गोवर्धन लाल मीणा आदि शामिल रहे।