Samachar Seva

Mission Patrkarita

भंवरी बिना बताये कहीं चली गई है, तलाश में मदद करें

Bhanwari has gone somewhere without telling, help in search

पुष्‍कर, (समाचार सेवा)। भंवरी बिना बताये कहीं चली गई है, तलाश में मदद करें, पुष्‍कर की निवासी 21 वर्षीय भंवरी देवी पुत्री पूसाराम अपने घर वालों को बिना बताये कहीं चली गई है। भंवरी 5 जून से गायब है।

दो दिन तलाश के बाद घर वालों ने 7 जून को पुलिस की मदद ली है। पुष्‍कर थानाधिकारी ने जोधपुर व अजमेर के जीआरपी थानों सहित राज्‍य के सभी थानाधिकारियों को भंवरी के संबंध में सूचनाएं भेजी हैं।

भंवरी पुष्‍कर में देव नगर रोड पर सांसी बस्‍ती की निवासी है। उसका रंग गेहुआ है। कद 5.7 फिट।

उसने सफेद रंग का सलवार कुर्ता व पैरों में चम्पल पहन रखी है।