Samachar Seva

Mission Patrkarita

राज्‍यस्‍तर पर सम्‍मानित होंगे भामाशाह श्रीकिशन मूंधड़ा   

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।  सी एम मूंधड़ा फाऊंडेशन के ट्रस्टी श्रीकिशन मूंधड़ा  को शिक्षा के क्षेत्र में किये गये महत्त्वपूर्ण सरोकारों हेतु संस्कृत शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार द्वारा 7 अगस्त को सुखाड़िया रंगमंच सभागार उदयपुर में राज्यस्तरीय संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा राज्यस्तरीय विशिष्ट सम्मान किया जाएगा।

ट्रस्‍ट के प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि श्रीकिशन मूंधड़ा द्वारा संस्कृत शिक्षा को बढावा देते हुए नापासर में देशनोक रोड़ स्थित राजकीय संस्कृत विद्यालय में पूर्व में 50 लाख रूपये की लागत से 5 कमरे व फर्नीचर और बरामदा बनवाया गया था।

यह स्कूल बारहवीं में क्रमोन्नत हो गया तो यहाँ कमरों की आवश्यकता हुई तो ट्रस्टी श्रीकिशन मूंधड़ा ने यहाँ पर 40 लाख की लागत से 3 कमरे और बनवाए।