बीकानेर में भागवताचार्यों, कर्मकांडी ब्राह्मणों का हुआ सम्मान

Bhagwatacharyas, ritualistic Brahmins were respected in Bikaner
Bhagwatacharyas, ritualistic Brahmins were respected in Bikaner

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) बीकानेर में भागवताचार्यों, कर्मकांडी ब्राह्मणों का हुआ सम्मान, गोकुल सर्किल स्थित शिव शक्ति साधना पीठ परिसर में रविवार रात आयोजित समारोह में बीकानेर शहर के भागवताचार्यों, कर्मकांडी ब्राह्मणों, समाजसेवियों तथा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।

यह कार्यक्रम शिव शक्ति साधना पीठ के अधिष्ठाता भैरव उपासक पं. मनमोहन किराडू की स्मृति में आयोजित किया गया।समारोह में मुख्य अतिथि सीएडी के अतिरिक्त आयुक्त दुर्गेश बिस्सा, भाजपा नेता अविनाश जोशी तथा पंडित मनु महाराज ने पं. गोपाल नारायण व्यास, पं. शिवकिशन किराडू, राजेन्द्र किराडू, पं. प्रहलाद व्यास, पं. सुनील व्यास, पं. विजेंद्र व्यास,पं. पुरुषोत्तम व्यास, पं. मुरलीधर,  अशोक ओझा, मदनगोपाल व्यास रविशंकर ओझा, विजयशंकर व्यास, रमेश व्यास, गौरीशंकर व्यास, आशाराम व्यास का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया।

समारोह में नयाशहर थाना के थानाधिकारी वेदपाल का भी सम्‍मान किया गया। इस असवर पर मुख्‍यमंत्री बिस्‍सा ने कहा कि बीकानेर के भागवताचार्यों ने देश और दुनिया के अनेक क्षेत्रों में धार्मिक परंपराओं और मान्यताओं को पहुंचाया है।विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता अविनाश जोशी ने कहा कि आज युवा भगवताचार्यों को प्रोत्साहित किया जाना सबसे जरूरी है।

पंडित मनु महाराज ने कहा कि ज्योतिष के क्षेत्र में भी बीकानेर की विशेष पहचान है। पं. प्रदीप किराडू ने संस्था गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान भजन गाए गए। संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।