बीकानेर, (samacharseva.in)। भदौरिया वंदे गौमात्रम मंच के यूपी व एमपी के प्रभारी बने, ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया को वंदे गौमात्रम मंच का उतर प्रदेश व मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। भदौरिया मंच की केंद्रीय कार्यकारिणी का सदस्य भी बनाया गया है। भदौरिया शीघ्र ही मंच के विस्तार के लिए उत्तर प्रदेश तथा मध्यप्रदेश के सभी जिलों का दौरा करेंगे। इस अवसर पर भदौरिया ने कहा कि गौमाता में 84 हजार देवी देवताओं का वास होता है।

गाय को हमें जन्म देने वाली माता से भी अधिक पूजनीय माना गया है। उन्होंने कहा कि गौमाता की रक्षार्थ उन्होंने कई बार अपनी जिंदगी तथा सरकारी नौकरी को खतरे में डाला है। भदौरिया ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय कई मंत्रियों ने उनके खिलाफ पुलिस कार्यवाही करवाई मगर गौमाता के कारण उनका बाल भी बांका नहीं हुआ।


