Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर की एक कॉलोनी में हुई चाकूबाजी, आरोपी गिरफ़तार

NEWS HEADING-chaku

बीकानेर, (samacharseva.in) बीकानेर की एक कॉलोनी में चाकूबाजी की घटना हुई है। पुलिस ने चाकूबाजी करने वाले को गिरफतार कर लिया है। इस आपराधिक घटना में घायल हुए युवक प्रेमकुमार अरोडा पुत्र बिहारी लाल को पीबीएम अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

कोटगेट थाना प्रभारी धरम पूनिया ने बताया कि रविवार शाम 4.30 बजे को किसी ने फोन पर सूचना दी थी कि कमला कॉलोनी में टीटू की दुकान के पास जीतू जीनगर उर्फ कालू ने कमला कॉलोनी में गीता मंदिर के पास के निवासी प्रेमकुमार अरोडा को चाकू मार कर घायल कर दिया है। थानाधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही एएसआई शंकरलाल को मौके पर भेजा गया।

घटना स्‍थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि घायल प्रेम को अस्‍पताल पहुंचा दिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी जीतू जीनगर उर्फ कालू को चाकू सहित फड बाजार से अरेस्‍ट कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

इस मामले में पुलिस ने घायल प्रेमकुमार के भतीजे रवि सरदाना पुत्र किशनलाल की‍ रिपोट पर आरोपी जीतू जीनगर के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 341, 327 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।