बारां थप्पड़ कांड की गूंज बीकानेर में, वीडीओ ने किया कार्य बहिष्कार

Baran slap case echoed in Bikaner, VDO boycott work
Baran slap case echoed in Bikaner, VDO boycott work

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बारां थप्पड़ कांड की गूंज बीकानेर में, वीडीओ ने किया कार्य बहिष्कार, फिल्ड विजिट के दौरान बारां कलेक्टर द्वारा भंवरगढ के ग्राम विकास अधिकारी वीडीओ को मारी गई थप्पड़ की गूंज बीकानेर तक सुनाई दी है।

थप्पड़ जड़ने इस कांड के विरोध में बीकानेर के ग्राम विकास अधिकारियों ने भी राजस्थान के समस्त जिलों के ग्राम विकास अधिकारियों की तर्ज पर बारां कलेक्टर पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की मांग के साथ कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। कार्य बहिष्कार के साथ ही शनिवार 15 मई  को समस्त ग्राम विकास अधिकारी समस्त राजकीय ग्रुपों से लेफ्ट हो गये हैं। ग्राम विकास अधिकारी संघ बीकानेर जिलाध्यक्ष मनोज सुथार ने बताया कि थप्पड़ कांड का हम पूरजोर विरोध करते हैं एवम् मुख्यमंत्री से तत्काल प्रकरण में उचित कार्यवाही की मांग करते हैं।

सुथार ने कहा कि अपनी जान की परवाह किये बिना कोरोना काल में अपने कर्तव्य पर डटे हुए फ्रंटलाइन वारियर्स के साथ इस तरह का व्यवहार सभी कर्मचारियों का मनोबल गिराने वाला है। जिला मंत्री जगदीशदान ने बताया कि कार्य बहिष्कार के तहत शनिवार 15 मई  को समस्त ग्राम विकास अधिकारी समस्त राजकीय ग्रुपों से लेफ्ट हो गये हैं एवम् समस्त कार्यों का बहिष्कार कर दिया है।

रविवार 16 मई को ट्वीटर पर ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग के स्वाभिमान की रक्षा के बारां कलेक्टर के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु अभियान चलाकर सरकार से न्याय की मांग करेंगे। यदि समय रहते बारां कलेक्टर के खिलाफ कड़ी कार्यवाही नहीं होती है तो आंदोलन और तेज किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन एवम् प्रशासन की होगी।