Samachar Seva

Mission Patrkarita

दिव्‍यांग को लाठी से पीटने वाला बजरंग नाई गिरफ्तार

Bajrang arrested for beating Divyang with stick 17BKN PH-6

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। दिव्‍यांग को लाठी से पीटने वाला बजरंग नाई गिरफ्तार, नोखा थाना पुलिस ने एक दिव्‍यांग के साथ मारपीट करने के आरोपी वार्ड 41 में जोरावरपुरा निवासी 36 वर्षीय बजरंगलाल नाई पुत्र हड़मानाराम को गिरफ्तार किया है।

आरोपी बजरंग व उसकी पत्‍नी आशा देवी ने गत माह 30 सितंबर की सुबह जोरावरपुरा में बालबाड़ी स्‍कूल के पास के निवासी 63 वर्षीय हजारीराम जाटपुत्र गोरधनराम को उसके ही भाई के घर में घुसकर लाठी से पीटा।इस मारपीट में पीडि़त हजारीराम के शरीर पर कई चौटें आई।

एएसआई सुरेशसिंह को इस मामले की जांच सौंपी गई थी थानाधिकारी नोखा ईश्‍वर प्रसाद ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी में हैड कांस्‍टेबल रामेश्‍वरलाल, कांस्‍टेबल राधेश्‍याम,ओमप्रकाश, बलवीर, सिटी आरएसी महेन्‍द्र बेड़ा, महेन्‍द्र सिंह की भी सक्रियता रही।

Bajrang arrested for beating Divyang with stick

Bajrang arrested for beating Divyang with stick