Samachar Seva

Mission Patrkarita

कुचोर अगुनी का बाबूलाल बिश्‍नोई गिरफ्तार

Babulal Bishnoi of Kuchor Aguni arrested

बीकानेर, (समाचार सेवा)। कुचोर अगुनी का बाबूलाल बिश्‍नोई गिरफ्तार, नोखा थाना पुलिस ने जसरासर थाना क्षेत्र के गांव कुचोर अगुनी निवासी बाबूलाल बिश्‍नोई पुत्र दीपाराम बिश्‍नोई को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के पास से सादा देशी शराब के अवैध रूप से रखे हुए 52 पव्‍वे भी जप्‍त किए हैं। नोखा थानाधिकारी ईश्‍वर प्रसाद जांगिड ने बताया कि आरोपी को बुधवार को की गई लोकल एवं स्‍पेशल एक्‍ट की कार्रवाई के दौरान पारवा बस स्‍टैंड के पास सब इन्‍सपेक्‍टर भोलाराम व पुलिस जाप्‍ते दवारा पकडा गया था।

उन्‍होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ राजस्‍थान आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्‍होंने बताया कि यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एएसपी ग्रामीण सुनील कुमार, सीओ नेाखा नेम सिंह चौहान के निकट सुपरविजन में की गई।