Samachar Seva

Mission Patrkarita

भावनाथ आश्रम में हुई बाबा रामदेव की आरती, 101 ध्वजाएं फहराई

Baba Ramdev's Aarti was performed at Bhavanath Ashram, 101 flags were hoisted

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। भावनाथ आश्रम में हुई बाबा रामदेव की आरती, 101 ध्वजाएं फहराई, श्रीगंगानगर रोड कानासर काकड़ स्थित रामदेव मंदिर संत भावनाथ आश्रम में लोक देवता बाबा रामदेवजी का पूजन, अर्चन, अभिषेक, हवन हुआ तथा 101 ध्वजाएं मंदिर के चारों ओर रेतीले धोरों पर लगाई गई।  

मंदिर आश्रम अधिष्ठाता संत भावनाथ महाराज के सानिध्य में पंडित सोम महाराज उपाध्याय व प्रहलाद ओझा ‘भैरुं’ ने पंचोंपचार पूजन व अर्चन करवाया। आश्रम में दिन भर रामदेवजी के भजनों की प्रस्तुतियां और सत्संग चलता रहा।

मंदिर के चारों ओर बने रेत के धोरों पर  शंकर सोनी, विष्णु गहलोत, भूरमल कुम्भार, नीरज गहलोत, केशरी सिंह, अलका एवं सरिता राजपुरोहित सहित अनेक श्रद्धालुओं ने 101 ध्वजाएं लहराई गई।

इससे पूर्व संत भावनाथ महाराज व सोम महाराज उपाध्याय ने ध्वजाओं पर चंदन कुमकुम से स्वास्तिक आदि मांगलिक चिन्ह बनाकर पूजन करवाया।