NEERAJ JOSHI जयपुर, (समाचार सेवा)। एसएमएस स्टेडियम में एयू बनो चैंपियन राज्य स्तरीय टूर्नामेंट शुरू, एयू बनो चैंपियन राज्य स्तरीय टूर्नामेंट का फाइनल 31 जनवरी से जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में शुरू हुआ।

AU Bano Champion state level tournament begins at SMS Stadium.
टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि, मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पद्म विभूषण और ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के संस्थापक, एमडी और सीईओ, संजय अग्रवाल ने किया। यह टूर्नामेंट 2 फरवरी तक आयोजित होगा।
इस टूर्नामेंट में 1500 से अधिक खेल प्रतिभागी जिसमें 200 कोच और पर्यवेक्षक शामिल हैं। इससे पूर्व पूरे राजस्थान में 64 स्थानों परआयोजित ग्रामीण और जिला-स्तरीय टूर्नामेंट के बाद, इस टूर्नामेंट का फाइनल जयपुर में आयोजित किया जा रहा है।
इस टूर्नामेंट में प्रतिभागी वॉलीबॉल, फुटबॉल, थ्रोबॉल, एथलेटिक्स, कबड्डी, वुशु और मुक्केबाजी में अपने कौशल का प्रदर्शन करते हैं। विजेताओं को 2100 रुपये से 21000 रुपये तक की पुरस्कार राशि दी जाएगी।











