Samachar Seva

Mission Patrkarita

घर में अकेली पाकर किया दुष्‍कर्म का प्रयास

rape in bikaner

बीकानेर, (samacharseva.in)घर में अकेली पाकर किया दुष्‍कर्म का प्रयास, पुलिस ने एक ऐसे व्‍यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिसने आधी रात के समय एक महिला को अपने ही घर में अकेली समझकर उसके घर में घुसा और महिला से दुष्‍कर्म करने का प्रयास किया।

कोलायत थाना क्षेत्र निवासी पीडिता ने शनिवार रात को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि गांव खिंदासर का निवासी छैलूराम मेघवाल पुत्र गोपीराम शुक्रवार 24 जुलाई की आधीरात को 12 से 12.30 बजे के बीच घर में उसे अकेली पाकर घर में घुस गया। पीडिता ने पुलिस को बताया कि उस रात को उसके घर वाले किसी काम से घर पर नहीं थे।

आरोपी छैलूराम मौका देखकर घर में  घुसा और उससे दुष्‍कर्म करने का प्रयास करने लगा। थानाधिकारी विकास बिश्‍नोई ने बताया कि सीआरपीसी 154-1 के तहत पीडिता के दर्जबयान के तहत आरोपी छैलूराम के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 511, 450 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।