Samachar Seva

Mission Patrkarita

संपत्ति हड़पने के लिये पिता को कुएं में फैंकने का प्रयास

Attempt to throw father in a well to grab property FIRST INFORMATION REPORT

बीकानेर, (समाचारसेवा)। संपत्ति हड़पने के लिये पिता को कुएं में फैंकने का प्रयास, श्रीडूंगरगढ थाना पुलिस ने संपत्ति पाने के लिये अपने पिता को ही कुएं में फैंकने तथा पिता से मारपीट करने व पिता के रुपये वापस नहीं लौटाने के आरोप में चार पुत्रों सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गांव लिखमादेसर निवासी मेघनाथ सिद्ध ने मंगलवार देर शाम दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि उसके पुत्रों ने षडयंत्रपूर्वक उसकी संपत्ति हड़पने के लिये इस वर्ष 3 सितंबर की शाम 6 बजे मारपीट की गालियां निकाली तथा ओपन वैल कुआं में फैंकने का प्रयास किया।

परिवादी के अनुसार आरोपी पुत्र उसका दिया हुआ रुपया भी वापस नहीं लौटा रहे हैं। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 341, 504,382, 406, 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच एएसआई रामनिवास को सौंपी गई है।