Loading Now

updates

बंदूक की नोक पर लडकी के अपहरण का प्रयास

kidnape

बीकानेर, (समाचार सेवा)। ढाणी नगरा सर में बंदूक की नोक पर एक लडकी के अपहरण का प्रयास किया गया है। आरोपियों ने मौके पर हवाई फायर करने तथा लडकी के परिजनों पर जानलेवा हमला भी किया।

बज्‍जू थाना पुलिस ने इस मामले में ओसियां निवासी चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ढाणी नगरासर में पीडित परिवार ने शनिवार 20 जुलाई को दर्ज मामले में बताया कि ओसियां में मतोडा क्षेत्र के निवासी आरोपी अशोक पुत्र मोहनराम, हणुताराम पुत्र बरसिंगाराम, ओम प्रकाश पुत्र बाबूराम तथा जीवणराम पुत्र केशुराम ने एकराय होकर उसकी पुत्री का अपहरण करने का प्रयास किया।

साथ ही जानलेवा हमला कर हवाई फायर भी किए। थानाधिकारी ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी तथा आर्म्‍स एक्‍ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया हैत्र मामले की जांच एएसआई हरजीराम दवारा शुरू की गई है।

Share this content:

You May Have Missed