Samachar Seva

Mission Patrkarita

उत्तर पश्चिम रेलवे का असिस्टेंट पर्सनेल ऑफिसर रिश्वत लेते गिरफ्तार

Assistant Personnel Officer of North Western Railway arrested for taking bribe

बीकानेर, (समाचारसेवा)। उत्तर पश्चिम रेलवे का असिस्टेंट पर्सनेल ऑफिसर रिश्वत लेते गिरफ्तार, भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्यूरो बीकानेर ने गुरुवार दोपहर बाद उत्तर पश्चिम रेलवे के एक असिटेंट पर्सनेल ऑफिसर नरेन्द्र सिवासिया को रेलवे के एक रिटायर्ड कर्मचारी के सीटीजी बिल पास करने की एवज में 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी ने आरोपी को रेलवे कार्यालय से रंगे हाथों गिरफ्तार करने के बाद मौके पर ही रकम बरामदगी व गिरफ्तारी की पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। एसीबी बीकानेर रेंज के एडिशनल एसपी रजनीश पूनिया ने बताया कि ब्यूरो की टीम ने देर शाम तक आरोपी के घर व बैंक खातों की भी पड़ताल की।

उन्होंने बताया कि आरोपी नरेंद्र सिवानिया ने रेलवे के ही एक रिटायर कर्मचारी का बिल पास नहीं कर रहा था। उसने परिवादी से बिल पास करने के लिए बारह हजार रुपए की रिश्वत मांगी। परिवादी ने उसकी शिकायत एसीबी को कर दी।

पूनिया ने बताया कि एसीबी डीजी बी एल सोनी तथा एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशों के अनुसार आरोपी  के खिलाफ कार्रवाई की गई।