अशोक सिंह गौड़ राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने

Ashok Singh Gaur became the president of the Revenue Ministerial Employees Union
Ashok Singh Gaur became the president of the Revenue Ministerial Employees Union

बीकानेर, (समाचार सेवा) अशोक सिंह गौड़ राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने, अशोक सिंह गौड़ राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए हैं।

कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने अशोक सिंह को जीत का प्रमाण पत्र दिया। इससे पूर्व मतदान कलेक्ट्रेट कार्यालय के कमरा नंबर 6 में शनिवार दोपहर 12 से 3 बजे तक हुआ।

कलेक्ट्रेट के उप विधि परामर्शी और निर्वाचन अधिकारी नटवर आचार्य ने बताया कि अशोक सिंह गौड़ को 39 तथा जगदीश पुरोहित को 34 वोट मिले।

शेष अन्य दो प्रत्याशियों पुरूषोत्तम शर्मा को 28 तथा ब्रह्मदत्त शर्मा को 20 वोट मिले। उन्‍होंने  बताया कि कुल 148 वोटरों में से 123 मतदाताओं ने मतदान किया। दो वोट निरस्त हो गए।

सहायक निर्वाचन अधिकारी अफरोज तरून्नुम ने बताया कि मतदान प्रक्रिया में कर्मचारी महासंघ के विशाल बिश्नोई पर्यवक्षेक के रूप में मौजूद रहे।