Samachar Seva

Mission Patrkarita

वेटरनरी कॉलेज में आशीष कुमार बने मिस्टर फ्रेशर और ज्योति बनी मिस फ्रेशर  

Ashish Kumar was named Mr. Fresher and Jyoti was named Miss Fresher at the Veterinary College.

नव आगन्तुक विद्यार्थियों की हुई फ्रेशर पार्टी

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। वेटरनरी कॉलेज बीकानेर में नए विद्यार्थियों के लिए आयोजित फ्रेशर वेलकम पार्टी “मिराया- 2026” में आशीष कुमार मिस्टर फ्रेशर और ज्योति मिस फ्रेशर चुने गए। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय बीकानेर के बी.वी.एस.सी. एण्ड एच. 2024 बैच के विद्यार्थियों द्वारा 2025 के बैच के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर वेलकम पार्टी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सीनियर छात्रों ने नव आगन्तुक जूनियर छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत किया। सभी नव आगन्तुक छात्रों ने स्टेज पर अपना परिचय दिया। इस अवसर सभी नव आगन्तुक छात्रों को सीनियर छात्रों ने सफेद कोट (एप्रन) भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। फ्रेशर पार्टी के मुख्य अतिथि, कुलगुरु वेटरनरी विश्वविद्यालय डॉ. सुमंत व्यास रहे। कार्यक्रम का समन्वयन सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. प्रतिष्ठा शर्मा द्वारा किया गया।

समारोह में अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. बी.एन. श्रृंगी, एन.सी.सी. के कमान अधिकारी कर्नल सैमुअल जे. प्रेमकुमार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. पंकज कुमार थानवी, विश्वविद्यालय के निदेशक पी.एम.ई. डॉ. मनीषा माथुर, परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनीता पारीक, प्रभारी निदेशक कार्य (भू संपदा) डॉ. नरेन्द्र सिंह राठौड़, समन्वयक जनसम्पर्क प्रकोष्ठ डॉ. देवी सिंह आदि मौजूद रहे।

सीए फाउंडेशन परीक्षा में हिमांक हरित और यश रहे अव्‍वल

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। सीए फाउंडेशन मई 2026 परीक्षा में बीकानेर ब्रांच से हिमांक लुणावत ने 400 में से 318 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। हरित दैया ने 297 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान और यश सुथार ने 289 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष सीए मुकेश शर्मा ने इन विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा में बीकानेर से कुल 270 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें से 65 विद्यार्थी सफल हुए।