Samachar Seva

Mission Patrkarita

डॉ.जयचंद्र शर्मा की जयंती पर कलाकारों का किया सम्मान

Artists honored on the birth anniversary of Dr. Jaichandra Sharma1

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) डॉ.जयचंद्र शर्मा की जयंती पर कलाकारों का किया सम्मान, संगीत मनीषी डॉ. जयचंद्र शर्मा की 103 वीं जयंती पर बागेश्वरी संगीत संस्था एवं म्यूजिकल इमोशंस ग्रुप द्वारा महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नेमीचंद पारीक, विशिष्ठ अतिथि डॉ. अजय जोशी, डॉ. अजीज अहमद सुलेमानी, राजेंद्र  जोशी, कार्यक्रम अध्यक्ष एल. एन. सोनी ने कलाकार रफीक सागर, असित गोस्वामी, उस्ताद गुलाम हुसैन, पं. नारायण रंगा को सम्मानित किया।

मुख्य वक्ता लेखक अशफाक कादरी ने डॉ. जयचंद्र शर्मा के व्यक्तित्व कृतित्व पर पत्रवाचन किया। अब्दुल शकूर सिसोदिया ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. राजभारती शर्मा ने अतिथियों का परिचय दिया।

कार्यक्रम में कलाकार चंद्र शेखर सांवरिया, अहमद बशीर सिसोदिया, जयश्री तरफदार, यशविता पारीक, गौरी शंकर सोनी, तोषिका लाटा, निखिल पांडेय ने प्रस्‍तुतियां दी।