Samachar Seva

Mission Patrkarita

कला मर्मज्ञ दामोदर तंवर का किया सम्मान

Art connoisseur Damodar Tanwar honored

NEERAJJOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। नत्थूसर गेट बाहर स्थित लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन-सदन में सोमवार को आयोजित समारोह में कला मर्मज्ञ दामोदर तंवर का सम्मान किया गया। समारोह में तंवर को श्रीमती कमला रंगा सृजन सेवा सम्मान 2024 अर्पित किया गया। तंवर को सम्मान स्वरूप माला, अर्पणा, शॉल, साफा, प्रतीक चिह्न एवं सम्मान-पत्र अतिथियों द्वारा अर्पित किया गया।

समारोह की अध्‍यक्षता संस्कृतिकर्मी शंकरलाल तिवाड़ी ने की। प्रज्ञालय संस्थान एवं श्रीमती कमला-लक्ष्मीनारायण रंगा ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस वक्‍ताओं ने बताया कि दामोदर तंवर बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी है, क्योंकि वे संगीत, नृत्य, गायन, वादन के साथ-साथ पाग-साफा, पगड़ी कला के भी विशेषज्ञ है।

भैरूरतन छंगाणी के विशिष्ट आतिथ्य, वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा एवं लोक कलाकार मदन गोपाल व्यास ‘जैरी’ के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।  संचालन हनुमान आचार्य ने किया। सभी का आभार रविन्द्र व्यास ने ज्ञापित किया।