Loading Now

updates

कृषि विवि स्टेडियम में 4 से 26 सितम्बर तक चलेगी सेना भर्ती

Army recruitment will run from 4 to 26 September in Agricultural University Stadium

बीकानेर, (समाचार सेवा)कृषि विवि स्टेडियम में 4 से 26 सितम्बर तक चलेगी सेना भर्ती, कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल,   एसपी योगेश यादव ने गुरुवार को स्वामी केशवानद राजस्थान कृषि विवि के स्टेडियम में अग्निपथ योजना के तहत होने वाली सेना भर्ती रैली की तैयारियों का जायजा लिया।

भर्ती कार्यालय झुंझुनूं के निदेशक अमित शर्मा ने बताया कि 4 से 26 सितम्बर तक आयोजित होने वाली इस रैली में बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और झुंझुनूं के युवा भागीदारी निभाएंगे।

दौड़ के लिए प्रवेश द्वारा रात्रि 1 बजे खुलेगा तथा प्रातः 6 बजे बंद कर दिया जाएगा। दौड़ प्रतिदिन देर रात 2 बजे शुरू होगी।

Share this content:

You May Have Missed