Samachar Seva

Mission Patrkarita

राज्‍यस्‍तरीय राजस्‍थानी भाषा साहित्‍य पुरस्‍कार के आवेदन आमंत्रित  

Applications are invited for the State Level Rajasthani Language Literature Award

बीकानेर, (समाचार सेवा)। राज्‍यस्‍तरीय राजस्‍थानी भाषा साहित्‍य पुरस्‍कार के आवेदन आमंत्रित, रोटरी क्लब बीकानेर द्वारा राजस्थानी भाषा और साहित्य से संबंधित साहित्यकारों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

देश के किसी भी कोने के निवासी राजस्‍थानी साहित्‍यकार इन पुरस्‍कारों के लिये 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

क्लब अध्यक्ष दिनेश आचार्य ने बताया कि पुरस्‍कारों में 51 हजार रुपये का प्रथम ‘कला-डूंगर कल्याणी राजस्थानी शिखर पुरस्कार ’ राजस्थानी साहित्यकार के व्यक्तित्व और कृतित्व को आधार मानते हुऐ दिया जाएगा।

21 हजार रुपये का ‘‘खीवराज मुन्नीलाल सोनी राजस्थानी गद्य पुरस्कार’’ राजस्थानी गद्य साहित्य की  पिछले 10 वर्ष में छपी सर्वश्रेष्ठ पुस्तक को दिया जायेगा।

उन्‍होंने बताया कि ‘‘बृज-उर्मी अग्रवाल राजस्थानी पुरस्कार’’ काव्य विधा पर आधारित पुस्तक को दिया जायेगा।

समारोह संयोजक अरुण प्रकाश गुप्ता ने बताया कि पुरस्कार पाने वालों विद्वानों को एक समारोह में सम्मानित किया जायेगा।