Samachar Seva

Mission Patrkarita

कैदियों को किया गांधी और विवेकानंद के पदचिन्‍हों पर चलने का आव्‍हान

Appealed to prisoners to follow the footsteps of Gandhi and Vivekananda

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) कैदियों को किया गांधी और विवेकानंद के पदचिन्‍हों पर चलने का आव्‍हान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा समाज कल्याण सप्ताह का तीसरा दिन मंगलवार को बंदी सुधार दिवस के रूप में केंद्रीय कारागार में मनाया गया।

कार्यक्रम में अपना घर वृद्धाश्रम के प्रबंधक अशोक मुंधडा, केन्द्रीय कारागाह अधीक्षक आर. अनन्तेश्वरम, पीआरओ सुरेश बिश्नोई,  समाज कल्याण अधिकारी नंदकिशोर राजपुरोहित शामिल हुए।  अपना घर वृद्धाश्रम के प्रबंधक अशोक मुंधडा ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं विवेकानन्द के जीवन से प्रेरणा लेकर प्रत्येक व्यक्ति को ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए।

केन्द्रीय कारागाह अधीक्षक आर अनन्तेश्वरम ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों को अपनाते हुए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलें। पीआरओ सुरेश बिश्नोई ने महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने एवं भूतकाल में जो घटित हुआ उसे भूलाकर श्रेष्ठ कर्म करने के संबंध में बताया।

समाज कल्याण अधिकारी नंदकिशोर राजपुरोहित ने भी विचार रखे। उन्‍होंने कैदियों को पैरोल एवं पालनहार योजना की जानकारी दी।